मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पत्रकार संघ ने मुलाकात की

मंडल ने मुख्यमंत्री को ओडिशा से लाई गई पट्टचित्र पेंटिंग भेंट की

दक्षिण कोसल टीम

 

मुख्यमंत्री बघेल ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप साहू, उपाध्यक्ष शुभम वर्मा, महासचिव नदीम मेमन, कोषाध्यक्ष अमित बाघ, सहित सभी पदाधिकारियों को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश समन्वयक पवन सिंह ठाकुर, सदस्यता प्रभारी विक्की पंजवानी, प्रदेश प्रतिनिधि जावेद जैदी, अंबिका मिश्रा, खुशबू ठाकरे भी शामिल थे। 

प्रदेश उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे और कोषाध्यक्ष गंगेश कुमार द्विवेदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रादेशिक सम्मेलन में आमंत्रित किया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ओडिशा से लाई गई पट्टचित्र पेंटिंग भेंट की। बीएसपीएस के प्रदेश अध्यक्ष  नितिन चौबे ने मुख्यमंत्री को बताया कि रघुराजपुर ओडिसा के पुरी जिला का ‘विरासत हस्तशिल्प गांव’ है। 

160 कलाकार का यह गांव पूरी तरह से सुंदर पट्टचित्र की कलाकारी और तालपत्रों पर चित्रकारी के लिए प्रसिद्ध हैं। चित्रकारी के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

यह कलाकृति 2016 में राष्ट्रीय गोल्ड मेडल पुरस्कार प्राप्त चित्रकार गोपाल दास द्वारा बनाई गई है। इस नायाब कलाकृति में सम्पूर्ण रामायण को चित्रकारी के जरिये उभारा गया है।


Add Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment

Your Comment