चंद्रशेखर आजाद पर यूपी में हमला,  गोली छू कर निकल गई

सहारनपुर के देवबंद इलाके में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला

दक्षिण कोसल टीम

 

भीम आर्मी नेता और चौरी चौरा विद्रोह (पेंगुइन), भील विद्रोह (हिन्दयुग्म), अवध का किसान विद्रोह (राजकमल) के लेखक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद इलाके में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ है। वह दिल्ली से घर जा रहे थे।

हरियाणा नंबर की कार से आए हमलावरों ने चंद्रशेखर पर 4 राउंड फायरिंग की। गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। फायरिंग में कार के शीशे भी टूट गए हैं। चंद्रशेखर को अस्पताल ले जाया गया है। यही है कानून व्यवस्था?

पत्रकार दिलीप मंडल ने कहा है कि सहारनपुर में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमले की खबर बेहद चिंताजनक है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। उम्मीद है यूपी पुलिस अपराधियों को पकड़ पाएगी। साथ ही आशा करता हूँ कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण नहीं मिलेगा।

यूपी सरकार को चाहिए कि भीम आर्मी चीफ़ को समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराए। यूपी में क़ानून एवं व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए ये बेहद ज़रूरी हो गया है।

उन्होंने आगे कहा कि बंदा बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है। पच नहीं रहा है। आँखों में खटक रहा है। चुभ रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी मैगज़ीन TIME में कैसे आ गया? दुनिया की नंबर - 1 हार्वर्ड यूनिवर्सिटी क्यों बुला रही है? अब करें तो क्या करें?

प्रोफेसर लक्ष्मण यादव ने कहा कि भीम आर्मी इंडिया के प्रमुख भाई चंद्रशेखर आज़ाद पर हुए क़ातिलाना हमले की हम कड़ी भर्त्सना करते हैं। हमलावरों की तत्काल गिरफ़्तारी हो और चंद्रशेखर को सुरक्षा मुहैया कराई जाय। यूपी के अपराधी और अपराध के सामने ध्वस्त कानून व्यवस्था पर क्या कहा जाए। आज चन्द्रशेखर को यह गोली छू कर निकल गई।

उन्होंने आगे कहा कि समाज अपने हक हुकूक के लिये लडऩे वालों के साथ खड़ा है। यही आपकी उम्मीद हैं। हर हाल में उनका ख्याल रखें। मगर सत्ता में बैठे हुक्मरानों के लिये यह एक इशारा है। चंद्रशेखर को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। यूपी की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। 

यादव पत्रिका के सम्पादक चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि देश के लिए यह अत्यंत ही दुखद है कि विपक्ष के किसी नेता पर वहां जहां बकौल मुख्यमंत्री योगी जी अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़ दिए हैं, गोलियों से हमला हो गया है। 

दिल्ली से सहारनपुर अपने घर जा रहे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर अपराधियों ने घात लगाकर हमला किया है जिसमें चंद्रशेखर को भी गोलियां लगी हैं। 

सत्ताधारी दल की यह जिम्मेदारी होती है कि वह विपक्ष का आदर करे एवं उनके हिफाजत का पुख्ता इंतजाम करे। यूपी में अपराध की घटनाएं रिकार्ड तोड़ती जा रही हैं, लेकिन अपने मुंह अपनी बड़ाई में सन्नद्ध सत्ताधीश दंभ में चूर हैं।

चंद्रशेखर आजाद के ऊपर हुए हमले के अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी हो, उनके सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम हो एवं आजाद शीघ्र पूर्ण स्वस्थ हो समाज के ऊपर हो रहे हमलों का मुकाबला करने में सक्षम हों यही कामना है।


Add Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment

Your Comment

  • 29/06/2023 Mekchand ajgalle

    Jai bheem hum aapke sath ha chhattisgarh se

    Reply on 07/07/2023
    शुक्रिया