क्या नंद कुमार बघेल कांग्रेस के सिपाही हैं?

पूर्व सीबीआई मजिस्ट्रेट प्रभाकर ग्वाल का खुलासा

 प्रभाकर ग्वाल

 

भारत मे कथित ब्राह्मण समाज के 99% लोग आर्थिक, मानसिक, सामाजिक रूप से दूसरे समाज से बहुत अच्छी स्थिति में हैं। ब्राह्मण समाज के लोग देश सहित कथित हिन्दू समाज का निर्वाध नेतृत्व कर रहे हैं, मतलब ब्राह्मण समाज के लोग राजा हुए। 
राजा को प्रजा की चिंता करनी हैं, न कि प्रजा को राजा की चिंता करनी है। भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में चल रहा है, दत्तात्रेय ब्राह्मण कुल के राहुल गांधी के आशीर्वाद, सहयोग, सुझाव से चल रहा है। 

आपको विश्वास हो रहा है कि नन्द कुमार बघेल अपने पुत्र के अहित करने के लिए वास्तव में ब्राह्मण समाज को उपहास कर सकता हैं ओर राहुल गांधी भूपेश बघेल को सत्ता में बनाये रख सकते हैं। 

नन्द कुमार बघेल, धनन्जय साहू, भूपेश बघेल सब मिलकर हमारा मनोरंजन कर हमको गुमराह कर रहे हैं। हमको हमेशा निजीकरण व EVM के विरोध में कार्य करना है, कांग्रेस, भाजपा, आरएसएस में फंसे लोगों को छुड़ाना हैं। 

सीधी बात नन्द कुमार बघेल कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी जिंदगी व पूरा धन व एनर्जी भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री व राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। 

तो कोई भी ब्राह्मण व्यक्ति जो कांग्रेस में हैं, कांग्रेस छोड़ रहे हैं या भूपेश बघेल का इस्तीफा मांग रहे हैं ? नही न। 

तो समझिए इनके षड़यंत्र को ये सब मिलकर हमको गुमराह कर सत्ता में बने रहने का असफल प्रयास कर रहे हैं। 

और हम लोग इनके बिछाए जाल में फंस कर, मैच फिक्सिंग पीच हारने के लिए खेल रहे हैं। 

भूपेश बघेल के पिता  नन्द कुमार बघेल ने किसको क्या कहा या क्या नही कहा? इससे आपके आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, बौद्धिक स्थिति में क्या सुधार हुआ, क्या उन्नति हुआ? 

भाजपा समर्थित उन ब्राह्मण लोगो ने भाजपा के सह से सर्व ब्राह्मण को आगे कर पूरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न थानों में लिखित व मौखिक शिकायत दर्ज कराई हैं। जहां तक हमको जानकारी मिल रही है कि ढ़ीढ़ी नगर थाने में जो शिकायत की गई है उसका शिकायत कर्ता कांग्रेस का समर्थक हैं।

जहां से नन्द कुमार बघेल गिरफ्तार होकर जेल गए हैं। 2018 विधानसभा चुनाव के पहले रमन सिंह ने भी भूपेश बघेल के विरुद्ध ऐसे ही झूठे मामले अपराध दर्ज कराया था, जिस पर भूपेश बघेल ने जमानत नही लिया था, फिर सिमपेथी लेकर भूपेश बघेल आज मुख्यमंत्री हैं। 

इसी सफल कहानी को आज कांग्रेस अपने पक्ष में करने जा रही हैं व भाजपा, आरएसएस वालो ने ब्राह्मण समाज के लोगोँ के आर्थिक, मानसिक, सामाजिक स्थिति को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं।

यहाँ विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं कि जिस उत्तरप्रदेश में विवादित बयान दिया हैं वहां कोई शिकायत दर्ज नहीं किया गया है। क्या छत्तीसगढ़ की पुलिस थाना डीडी नगर रायपुर में दर्ज FIR को उत्तरप्रदेश के लखनऊ भेजेगी?

उस घटना को भी आप भूल रहे हैं, जब मुख्यमंत्री के सचिव के घर 100 करोड़ जप्ती हुआ फिर इसी दरम्यान भूपेश बघेल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, गृह मंत्री अमित शाह सबसे मिले व उसके बाद 100 करोड़ रुपये की घटना गायब हो गयी हैं। 

इसलिए आपसे विनम्र निवेदन है कि ऐसे बक़वास पूर्ण कथन, क्रिया प्रतिक्रिया में न फंसे, हमेशा रोजी, रोटी, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा पर कार्य करते रहिए। निजीकरण, EVM खत्म करने के लिए कार्य करते रहिए। 

आरएसएस, भाजपा, कांग्रेस में फंसे लोगों को छुड़ाने के प्रयास करते रहिए।

लेखक पूर्व सीबीआई मजिस्ट्रेट रह चुके हैं।


Add Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment

Your Comment