दीपिका कुमारी ने इतिहास रचा

अखिलेश प्रसाद

 

दीपिका कुमारी ने इतिहास रचते हुए एक ही दिन में तीन स्वर्ण पदक जितने का रिकॉर्ड बनाया है।

पेरिस में चल रहे विश्व कप स्टेज-थ्री तीरंदाजी के रिकर्व मुकाबले में रविवार को दीपिका ने पहले कोमालिका बारी व अंकिता भक्त के साथ स्वर्ण पदक जीता।

फिर कुछ देर बाद मिक्सड डबल्स रिकर्व प्रतियोगिता में अपने पति अतनु दास के साथ अचूक तीरंदाजी का प्रदर्शन करते हुए एक और स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाल ली।

सोने पर सुहागा तब हो गया जब शाम होते होते दीपिका ने एकल प्रतियोगिता का स्वर्ण भी अपने नाम कर लिया।

दीपिका विश्वकप में एक ही दिन तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली तीरंदाज हैं।

दीपिका का जन्म 13 जून 1994 को रांची से सटे एक गांव रातू में एक साधारण परिवार में हुआ।

वे यहां तक बहुत संघर्षों से पहुंची हैं।

जब भी इनकी फोटो देखता हूँ तो लगता है, घर की कोई लाडली बेटी ने नाम रोशन किया है।

दीपिका और उनके जीवन साथी अतनु दास को आकाश भर बधाई।


Add Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment

Your Comment