लॉकडाउन के समय जरूरतमंद लोगों को सहयोग

द कोरस टीम

 

ग्वालियर में इस किट में आटा, चावल, शक्कर, नमक, मास्क, हल्दी, मिर्च, धनिया पैकेट, आलू, प्याज आदि सामान का समावेश किया गया। साथ ही  पहनने के लिए सूट भी वितरित किये।  

वितरण  का कार्य पचायत अधिकारी रामप्रसाद बसेडीया, प्रकाश सिंह निमराजे, जहाँआरा ने  बिस्तरीया पाटिल को देकर आरम्भ  किया।

वितरण कार्य में गोपाल सिंह जोहरी, जयजीत सिंह, गरिमा सिंह ने सक्रिय भूमिका का निर्वाह किया। संस्था यह कार्यक्रम संगीता शाक्य के मार्गदर्शन, श्रीप्रकाश सिंह नेतृत्व आर.ए. मित्तल, डॉ.प्रवीण गौतम के परामर्श में गोपाल किरन समाजसेवी संस्था ने अभिनव पहल  को  इस वैश्विक महामारी कोविड 19 व लॉकडाउन के प्रथम चरण व इसके 2 द्वितीय चरण मेंभी समय  प्रारंभ किया  गया है।


 जहाँआरा ने बताया  है कि आपका सहयोग किसी को
जीवन दे सकता है संस्था  गोपाल किरन समाजसेवी संस्था के वरिष्ठ कार्यकर्ता कोरोना से निपटने में जरूरतमंद  लोगों  की मदद के लिए कार्यलय पर चौबीस घण्टे उपलब्ध रहेंगे।

पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना वायरस की महामारी के कारण पूरे देश में संकट का माहौल है और सरकार ने महामारी को रोकने के लिए कई प्रतिबंध लगाए हैं। जिससे कामगार, वचित समुदाय, हासिए  पर रहने वाला समुदाय अधिक प्रभावित हुआ है जिस पर इसका असर हुआ है।

कोरोना संकट में सामाजिक आर्थिक ही नही बल्कि मानसिक समस्याएं भी बढ़ी है। इसकी वजह है अविश्वाश ओर निराशा का  अंधकार। इसलिए संस्था ने नितांत  जरूरत मंद के लिए सहयोग मानवता ही सवोच्च सेवा की भावना को लेकर कार्य कर रही  है  कोई भी  व्यक्ति किसी भी तरह की कोई परेशानी आने पर मदद के लिए निः सकोच संपर्क  कर सकता है।

मोबाइल 24 घण्टे चालू रहेगा। सकरात्मक सोच के साथ आगे  बढ़े। इस कार्य मैं गोपाल किरन के अनुरोध पर गोपाल किरन  समाजसेवी संस्था, वीडियो वोलेंटियर, नागरिक सुरक्षा, जिला बाल अधिकार फोरम एवं प्रतीक संस्था , के लोग भी सक्रिय भूमिका का निर्वाह स्वयंसेवक के रूप मै निभा रहे है।  

संस्था ने तेजी से विस्तार ले रहे कोरोना की रफ्तार रोकने  ओर बढ़ती चेन  तोड़ने के लिए  देश के अन्य हिस्सो सहित ग्वालियर  जिले मै भी  लगाये गये लॉकडाउन से मध्य अन्य प्रदेशो ओर दूसरे  जिले ट्रेन व बस से यात्रा करके ग्वालियर आ रहे भूख से बेहाल  छोटे -छोटे बच्चो  बुजगों एवं महिला सहित अन्य यात्रिओ  को गोपाल किरन समाज सेवी संस्था के सदस्यो  द्वारा सूखा राशन व  ताजा भोजन उपलब्ध कराकर चेहरो पर मुस्करान बिखरने का कार्य  व परामर्श  का कार्य किया जा रहा है।

इस परिस्थिति में मिलकर कदम उठाने की आवश्यकता है और गोपाल किरन समाजसेवी संस्था आप सभी से इस वैश्विक महामारी कोविड 19 में जनहित व जनसहयोग हेतु सहयोग की अपेक्षा करता है।गोपाल किरन संस्था/समूह में शामिल होकर आर्थिक रूप से योगदान करने के इच्छुक सामाजिक परोपकारी और सामुदायिक दानकर्ता संपर्क कर सकते हैं। दिये गये दान पर 80 G के तहत छूट प्राप्त है।


Add Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment

Your Comment