पानी पर अधिकार किसानों का, साजिशन पानी ले जाने पर कंपनी का होगा विरोध
भागवत साहू के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
सुशान्त कुमारफुलझर में नवनिर्मित एक उद्योग द्वारा आसपास के तीन गांव के तालाबों से पाइपलाइन बिछाकर पानी ले जाने की साजिशन तैयारी की जा रही है। जिसका ग्रामीण किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। किसान इन तालाबों का पानी सिंचाई के लिए उपयोग करते हैं। किसानों ने आंदोलन होने पर जिम्मेदारी जिला प्रशासन पर सौंपा हैं।
सुविधा के लिए किसानों ने तालाब बनाने भूमि अधिग्रहण में दी थी। अब इनका अहित होता दिख रहा है। उद्योग को पानी नहीं देने का विरोध करते हुए किसानों ने जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को आज ज्ञापन सौंपा है।
साहू ने बताया कि राजनांदगांव जिला में स्थित इन्दावानी एवं टेड़ेसरा के किसानों के जमीन को अधिग्रहण कर 1976 में इन्दावानी जलाशय का निर्माण किया गया है, उक्त जलाशय से टेड़ेसरा, देवादा, थीरी, बिरेझर के किसानों को अनुबंध के आधार पर जल प्रदाय किया जाता है।
किसानों द्वारा अनुबंधित जलकर की राशि समय पर भुगतान किया जाता है, उक्त जलाशय का पानी का अधिकार किसानों का है, चूंकि टेड़ेसरा के किसानों ने पानी के समस्या को देखते हुए अपने जमीन का अधिग्रहण करने दिया गया था। उक्त जलाशय से न्यू लुक बायोफ्यूल्स पाइवेट लिमिटेड को पानी दिया जाता है तो ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिध गण द्वारा जन आदोलन करेंगे। उनकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
बताया गया कि नवनिर्मित न्यू लुक बायो फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड उद्योग द्वारा इन जलाशयों से पानी ले जाने के लिए पाईप लाईन फीट किया जा रहा है, जो उचित नहीं है, इससे किसानों की सिंचाई, जलपूर्ति एवं निस्तारी की समस्या बढ़ सकती है। न्यू लुक बायो फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड उद्योग को पानी नहीं देने की आदेश प्रदान करने की मांग की गई है।
इस दौरान जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष भागवत साहू के साथ जिला किसान संघ के अध्यक्ष सुदेश टीकम, जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष मदन साहू, देवलाल साहू (पूर्व सरपंच टेड़ेसरा), दानी साहू (पूर्व सरपंच टेड़ेसरा), राजिम साहू (पूर्व पंच), महेश साहू, पूर्णानंद साहू, मदन साहू, ढालसींग साहू, मनोज साहू, तुकाराम साहू , माकांत बंजारे, धांसू सिन्हा, गोपी देशमुख, लोमेश साहू, दुर्गा साहू, अधिवक्ता वीरेंद्र उईके तथा हरिश्चंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के किसान मौजूद थे।


Add Comment