सागर सरहदी का निधन
शरद कोकास1982 की चर्चित फ़िल्म 'बाज़ार' के निर्माता निर्देशक लेखक जनाब सागर सरहदी अनेक सामाजिक और वामपंथी राजनैतिक सांस्कृतिक जन आन्दोलनों से मजदूर आंदोलनों, मानव अधिकार आंदोलनों से जुड़े रहे।

1982 की चर्चित फ़िल्म 'बाज़ार' के निर्माता निर्देशक लेखक जनाब सागर सरहदी अनेक सामाजिक और वामपंथी राजनैतिक सांस्कृतिक जन आन्दोलनों से मजदूर आंदोलनों, मानव अधिकार आंदोलनों से जुड़े रहे।
वे एक प्रतिष्ठित लेखक थे लेकिन सामान्य कार्यकर्ताओं के बीच रहते हुए अपना सामाजिक दायित्व निभाते थे।
उन्होंने साठ के दशक में मुंबई में "करटेन"नामक नाट्य संस्था स्थापित की थी जिसमे वे निर्देशक,लेखक, निर्माता भी थे।
उनके नाटकों में संजीव कुमार, राजेश खन्ना, भरत कपूर,राजा मुराद जैसे कलाकारों ने काम किया और आगे चलकर ये सभी हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता बने।
सागर सरहदी को यश चोपड़ा की फिल्म 'कभी कभी' से ख्याति मिली।
वे 'बाज़ार' फिल्म के लेखक, निर्देशक, निर्माता थे।
जाने माने पटकथा लेखक, संवाद लेखक, निर्देशक सागर सरहदी ने 'कभी कभी', 'सिलसिला', 'नूरी' , 'रंग, कारोबार','कर्मयोगी', 'चौसर', 'चांदनी', 'दीवाना' ,'कहो ना प्यार है' जैसी अनेक फिल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखी थी।
11 मई 1933 को जन्मे सागर सरहदी का कल मुंबई में निधन हो गया।
Add Comment