चुनाव पूर्व आदिवासी नेता सुरजू टेकाम गिरफ्तार
इस वक्त की बड़ी खबर
दक्षिण कोसल टीमजिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। आदिवासी नेता सूरजु टेकाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व में भाजपा नेताओं ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। बताते चले कि सुरजू टेकाम मोहला-मानपुर-चौकी क्षेत्र के कद्दावर आदिवासी नेता हैं। विभिन्न आदिवासी आंदोलनों सहित विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मंचों में सक्रिय रहते हैं।

जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। आदिवासी नेता सूरजु टेकाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व में भाजपा नेताओं ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी।
कुछ दिन पहले ही भाजपा नेताओं ने आदिवासी नेता टेकाम के विवादित भाषण पर गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। उन पर दो मामले लगाए गए हैं।
पहला मामला साल 2020 का है जिसमें 0040/20 का है जिसमें 295-A-IPC, 506-IPC तथा अभी 0041/23, 153-A-IPC, 295-A-IPC, 506-IPC धारा के तहत मामला दर्ज है।
इससे पूर्व केन्द्रीय गोंडवाना महासभा धमधागढ़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमडी ठाकुर ने बिरजू तारम हत्या मामले में मोहला मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी, सुरजू टेकाम एवं गोविंद वालको को सीधे सीधे जिम्मेदार ठहराया था और इन सभी पर एफआईआर दर्ज करने की बात की थी।
बताते चले कि सुरजू टेकाम मोहला-मानपुर-चौकी क्षेत्र के कद्दावर आदिवासी नेता हैं। विभिन्न आदिवासी आंदोलनों सहित विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मंचों में सक्रिय रहते हैं।
Add Comment